फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार, दो घायल

विज्ञापन
 भोपा  में मुठभेड़ में घायल गोकश । स्रोत पुलिसफोटो 2- घायल बदमाशों को उपचार के लिए ले जाते पुलि - फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर /भोपा। गांव बेहड़ा थ्रू के जंगल में देर रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। पुलिस ने दो घायलों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोपा थाने का हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू के जंगल में कुछ संदिग्ध लोग गोकशी को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। हिरासत में लेने पर उन्होंने अपने नाम मनशाद निवासी बेहड़ा थ्रू थाना भोपा और शादाब निवासी यूसुफपुर थाना भोपा बताया। कांबिंग के दौरान जीशान निवासी सरवट मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया।
हिस्ट्रीशीटर मेहरबान निवासी यूसुफपुर व दो आरोपी मौके से भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि मौके पर आरोपियों ने गोवंश को बांध रखा था। आरोपियों से गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व दो तमंचे बरामद किए। आरोपी गोकशी के बाद मांस को तोल कर पैक करने के बाद बेचते हैं।ै

 भोपा  में मुठभेड़ में घायल गोकश । स्रोत पुलिसफोटो 2- घायल बदमाशों को उपचार के लिए ले जाते पुलि- फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें