मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों में अगले कुछ ही दिनों में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। हादसों के चलते परिवहन विभाग अधिकारी भी अलर्ट हो गए है। कहा गया कि किसी भी चीनी मिल में ट्राले में गन्ना ढुलाई का कार्य नही होगा। यह कार्य केवल व्यावसायिक वाहन में होगा। ट्राले में गन्ना ढुलाई होना पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
गन्नों से लदे वाहनों के कारण कई बार बड़े हादसे भी हुए हैं। इस बार चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू होने से पहले परिवहन विभाग अधिकारियों ने चीनी मिलों के संचालकों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
बताया गया कि विभाग और डीएम स्तर से भी चीनी मिलों के संचालकों को ट्रालों में गन्ना ढुलाई न किए जाने के बारे में पत्र भेजे जा चुके हैं। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि ट्रालों में गन्ना ढुलाई नहीं होगा। यदि ऐसा मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना ढुलाई के लिए नियमों के बारे में चीनी मिल अधिकारियों को बता दिया गया है। किसी भी ऐसे वाहन में गन्ने की ढुलाई नही होगी जिसकी फिटनेस सही न हो। ओवरलोड गन्ना नही ले जाया जाएगा। क्योंकि ऐसे वाहनों से हादसों की आशंका बनी रहती है।े