फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन गोकश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल, तीन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गोकश घायल हो गया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तमंचा, तीन कारतूस तथा गोवंश व गोकशी करने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि रतनपुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि टोड़ा-भनवाडा मार्ग पर गन्ने के खेत में कुछ व्यक्ति गोकशी करने के इरादे से एकत्र हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग वहां मौजूद है। पास में ही एक गोवंश भी बंधा हुआ था। पुलिस को देखते ही एक आरोपी ने फायर कर दिया। सभी आरोपी भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी रियावली नंगला निवासी राशिद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अन्य आरोपी मेहराज एवं नदीम निवासी रियावली नंगला को भी पकड़ लिया। उनके तीन अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने घायल राशिद को उपचार के लिए बुढ़ाना अस्पताल भेजा। आरोपियों के विरुद्ध गाेकशी एवं अन्य मामलों के छह मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें