मुजफ्फरनगर के भौराकलां में तीन बच्चों की मौत होने पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भौराकलां में मकान में सोए तीन बच्चों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। परिजन भट्टे पर काम करने गए थे। सुबह लौटकर आए तो बच्चे मृत मिले। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
भौराकलां गांव निवासी राजवीर गांव के भट्टे पर मजदूरी करता है। वह शुक्रवार रात में पत्नी सीमा के साथ भट्टे पर गया था। घर पर एक कमरे में तीन बच्चों सपना (11), अभय (9) व निखिल (7) को सुला कर कमरे में मच्छर भगाने के लिए मॉर्टिन लगाई थी। पास ही उपले रखे थे। मॉर्टिन से उपलों ने आग पकड़ ली। धुएं से दम घुटने के कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 10 बजे परिजन आए तो घटना का पता लगा। सूचना पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।