फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ़्फरनगर। सवा माह पहले तितावी के गांव जागाहेड़ी में भैंसा दौड़ की रंजिश में फायरिंग कर दो युवकों को घायल करने वाला 15 हजार का इनामी अनुराज मुठभेड़ में घायल हुआ है। तितावी पुलिस ने उसे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उसके एक साथी के खिलाफ महाराष्ट्र में मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत रिपोर्ट दर्ज है। यह गिरोह हथियारों की तस्करी व फायरिंग करने की घटनाएं करता है।
विज्ञापन

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 22 अक्तूबर को जागाहेड़ी के पास युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। दो युवक गोली लगने से घायल हुए थे। जांच में आया कि कुछ समय पहले युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ था। व्हाटस ग्रुप पर गाली गलौज की गई। पीनना निवासी अभिषेक ने मोदीनगर व गाजियाबाद व अन्य स्थानों से साथी एकत्र किए और दो गाड़ियों में पहुंचे आठ-दस युवकों ने फायरिंग की। इस मामले में चार लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
बृहस्पतिवार देर रात तिरपड़ी से बघरा जाने वाले मार्ग पर तितावी पुलिस की दो कारों में सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन आरोपी पकड़े गए। गोली लगने से एक घायल हुआ है। दो गाड़ियां, एक पिस्टल, दो तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि छपार के गांव दतियाना निवासी घायल गिरफ्तार अनुराज शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ, रंगदारी, फायरिंग, अपहरण में चार रिपोर्ट दर्ज हंै। इस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके साथी मंसूरपुर के गांव जड़ाैदा निवासी पारस सहरावत उर्फ मालू के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, जानलेवा हमला, रंगदारी आदि के 13 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। उसके खिलाफ पूना महाराष्ट्र में मकोका के तहत भी रिपोर्ट दर्ज है। दूसरा साथी निखिल मखियाली का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास आदि आठ रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें