फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों को लेकर सख्त पुलिस-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को जिला बदर किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अब महिला संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर भी शिकंजा कसने जा रही है। इसके तहत अब महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए इनके आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर जैसी बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत सभी थानों से महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों का रिकॉर्ड भी तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने 17 अक्तूबर को नवरात्र महोत्सव के मौके पर मिशन नारी शक्ति अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत जहां एक ओर एक सप्ताह तक अभियान चलाया गया, वहीं सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया। इसके तहत दो दिन पूर्व जानसठ कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ के तीन अलग-अलग मामलों के आरोपियों के खिलाफ छह माह के लिए जिलाबदर किए जाने की बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा पहले से मिशन नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस द्वारा महिलाओं व युवतियों को हर कदम पर उनके साथ खड़े होने का अहसास दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें