फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रही बैंड-बाजा-बरात की धूम

विज्ञापन
शादीयों के सीजन के चलते जानसठ फ्लाईओवर पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर खूब बजी शहनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी पर जिले भर में बैंडबाजों के साथ बरात की धूम रही। मांगलिक कार्यक्रम शुरू होने पर शहर में खूब शादियां हुई। बुधवार को शहर में ही करीब 150 से अधिक शादियां हुई। इस खुशी के माहौल में कोविड के नियमों का पालन कम स्थानों पर ही देखने को मिला। शादियों में 100 व्यक्तियों के शामिल होने की बंदिश भी कम ही नजर आई। देर रात तक शादी समारोह में बरातियों ने जमकर जश्न मनाया।
कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते शादी विवाह कम हुए थे। सभी को देवोत्थान एकादशी का इंतजार था, क्योंकि इस दिन से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होते हैं। देवोत्थान एकादशी पर शादी समारोह के लिए पहले से ही शहर में बैक्वेंट हाल, बरातघर, धर्मशाला बुक थे। गली मोहल्लों में भी टेेंट लगा कर शादियां की गई। हालांकि इसी बीच कोरोना संक्रमण बढ़ने पर शासन ने शादी समारोहों में एक एक सौ लोगों के ही शामिल होने की बंदिश लगा दी। इसे लेकर आयोजक विचलित रहे। मगर, कार्ड पहले से बंट चुके थे। इसलिए बंदिश का कम ही पालन देखने को मिला। बुधवार को शहर में ही करीब डेढ़ सौ से अधिक शादी हुई। शहर के भोपा रोड, गांधी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सरकुलर रोड, जानसठ रोड, रुड़की रोड आदि स्थानों पर सभी बैंक्वेट हाल और बरातघरों में शादी समारोह हुए। दिन में कम और रात में सबसे अधिक शादियां हुई।
विज्ञापन

सड़कों पर भीड़ रही, कई जगह लगा जाम
मुजफ्फरनगर। बुधवार को शादी का सीजन शुरू होने पर जहां सड़कों पर यातायात ज्यादा रहा, वहीं खरीदारी के लिए बाजारों में भी भीड़ रही। रुड़की रोड, शिव चौक, जानसठ रोड, महावीर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में राहगीरों और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जमकर की गई आतिशबाजी
मुजफ्फरनगर। एनजीटी के आदेश पर जिले में भी 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद शादी समारोह में घुडचढ़ी के दौरान आतिशबाजी भी खूब हुई। देर रात आतिशबाजी सुनाई देती रही। ऐसे में वायु प्रदूषण और अधिक खराब हो सकता है।
बिना मास्क के जश्न में नाचे बराती
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में बैंक्वेट हाल में सैनिटाइज की व्यवस्था रही। आदर्श कॉलोनी रोड पर मयूर महल में सैनिटाइज की व्यवस्था मिली। मगर, थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी। जानसठ रोड के आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। वहीं, बरात की चढ़त के दौरान बराती बिना मास्क के नाचते मिले।
पुलिस कर रही निगरानी
- कोविड से बचाव को लेकर शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। शादी समारोह में शामिल लोगों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस की निगरानी है। जहां पर नियमों का उल्लंघन मिलेगा, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिषेक यादव
एसएसपी
-

शहर में देवोत्थान एकादशी पर होती चढत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के अलमासपुर चौहराहे पर देवोत्थान एकादशी पर शादी में झूमते बाराती।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में देवोत्थान एकादशी पर होती चढत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें