फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी के तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के ग्रामीण को बीमा पॉलिसी में अधिक धन दिलाने का झांसा देकर 15.86 लाख रुपये ठगने वाले तीन साइबर ठगों को साइबर क्राइम की टीम ने दिल्ली के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 75 हजार रुपये, 19 मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता में एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि शाहपुर के गांव कुटबा निवासी अरुण कुमार ने 15 मार्च को शाहपुर थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने खुद को बीमा कंपनी कर्मचारी बताते हुए बीमा पॉलिसी में अधिक धन दिलाने की बात कहकर उससे विभिन्न बैंक खातों में 15.86 लाख रुपये डलवा लिए थे। बाद में एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की जांच साइबर सेल को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने 16 जुलाई को दो आरोपियों सुमित उर्फ रवि निवासी ओरैया व सिद्धार्थ निवासी सिंहानी गेट गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था। एसपी देहात ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार रात दिल्ली के गाजीपुर से ठगी को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें विकास यादव सिद्धार्थनगर हाल निवासी खोड़ा, धम्मू उर्फ धर्मेंद्र निवासी अल्मोड़ा हाल निवासी खोड़ा और चंदन निवासी वैशाली, बिहार हाल निवासी मयूर विहार फेस-3 शामिल हैं। आरोपियों के पास से 74,800 रुपये नगद, 19 मोबाइल फोन, लैपटॉप, वॉकी फोन, सीपीयू व अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी बीमा कंपनी के कर्मचारियों से साज कर विभिन्न ग्राहकों के नाम एवं नंबर हासिल कर लेते थे। इसके बाद ग्राहक को कॉल कर खुद को बीमा कंपनी कर्मचारी बताकर उन्हें पॉलिसी में निर्धारित रकम से अधिक का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये डलवा लेते थे। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें