फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला मंडी निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के पांच लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला मंडी निवासी सनाउल्ला ने आरोप लगाया है पड़ोसी शमशाद पर कमेटी के दस हजार रुपये थे। रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। यह भी आरोप है कि शमशाद पक्ष के पांच व्यक्ति एकराय होकर उनके घर में घुस गए तथा मारपीट की। मारपीट का विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में चला गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि शमशाद आदि के खिलाफ पहले मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। उससे बचने के लिए ये लोग न्यायालय की शरण में गए हैं। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें