फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन हत्याकांड में तीन आरोपी धरे, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मंसूरपुर ( मुजफ्फरनगर)। गांव पुरबालियान में बुधवार सुबह वर्चस्व की जंग में हुई विपिन पुत्र कंवरपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी धनसेठ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में एक ही खानदान के दो पक्षों कंवरपाल और धनसेठ के बीच काफी समय से वर्चस्व को लेकर टशनबाजी चल रही है। बुधवार सुबह धनसेठ द्वारा कंवरपाल पक्ष के चंदर से हुई कहासुनी व मारपीट तूल पकड़ गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव होने के साथ ही एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई थी। इसमें कंवरपाल के बेटे विपिन की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि उसका चचेरा भाई अंकित भी माथे से गोली छूकर निकलने से गंभीर घायल हो गया था। मामले में कंवरपाल द्वारा धनसेठ, नितिन उर्फ अवी, राजा, परवेंद्र व लंबरदार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बुधवार देर रात ताबड़तोड़ दबिश देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि तीन हत्यारोपियों धनसेठ, नितिन उर्फ अवी और राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें धनसेठ व राजा से हत्या में प्रयुक्त तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में किया गया अंतिम संस्कार
मंसूरपुर। पुरबालियान में बुधवार सुबह हुई विपिन की हत्या के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसका बुधवार देर रात में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें