फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले के 10 चिकित्साधिकारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से अनधिकृत तौर से अनुपस्थित चल रहे 10 चिकित्सकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शासन की ओर से जनपद में तैनात रहे एक चिकित्सक की बर्खास्तगी के बाद बाकियों के विरुद्ध भी इस प्रकार की कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है। चिकित्सकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण जनपद की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी चिकित्सकों की कमी चल रही है। सृजित पदों के सापेक्ष आधे चिकित्सक भी जनपद में तैनात नहीं हैं। शासन की ओर से समय-समय पर पीएमएचएस संवर्ग के चिकित्सकों की तैनाती की जाती है। अक्सर कुछ चिकित्सक पीजी करने के लिए अथवा अन्य कारणों से लिखित अनुमति लेकर चले जाते हैं। जबकि कुछ अनधिकृत रूप से अनुपस्थित भी चलते रहते हैं। ऐसे चिकित्साधिकारियों के बारे में शासन की ओर से जानकारी मांगी गई है।
वर्षों से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक
चिकित्सक लेवल तैनाती अनुपस्थिति
डॉ. कुनाल कुमार 01 पीएचसी छपार 21 मई 2018 से
डॉ. निधि तोमर 01 सीएचसी जानसठ 15 अप्रैल 2020
डॉ. सुचित्रा सिंह 01 सीएचसी जानसठ 01 अप्रैल 2021
डॉ. श्रुति आर्य 01 सीएचसी सिसौली 28 जनवरी 2022
डॉ. अवनी 01 सीएचसी शाहपुर 21 मई 2019 से
डॉ. समीर आनंद 02 पीएचसी बसेड़ा अनधिकृत अनुपस्थित
डॉ. परिधि 01 सीएचसी खतौली एक मई 2018 से
डॉ. शशांक 02 सीएचसी जानसठ 21 मई 2022 से
डॉ. वैशाली भारद्वाज 02 सीएचसी बुढाना तीन मार्च 2022 से
डॉ. विशाल कांधवे 02 सीएचसी जानसठ सात फरवरी 2023 से
वर्जन-
जनपद में तैनात रहे कई चिकित्सक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं। शासन की ओर से ऐसे चिकित्सकों की जानकारी मांगी गई है। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों की जानकारी शासन को उपलब्ध कराई जा रही है। - डॉ. सुनील तेवतिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें