फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किया चिंतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। 21 सितंबर से आरंभ होने वाली किसान यात्रा और संगठन का विस्तार पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के जिला सचिव मनोज राणा के नेतृत्व में खतौली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन खतौली ब्लॉक के सभागार में किया गया।
राणा ने कहा कि किसान यात्रा में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का लक्ष्य बनाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बैठक में गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के बारे में भी विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो खतौली तहसील में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता विक्रम सोम और संचालन मनोज राणा ने किया। जिला महासचिव जितेंद्र सोम, तहसील अध्यक्ष जॉनी चौहान, युवा जिला सचिव अभिषेक सोम, शंकर राणा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें