मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले हिंदू वीरों को भगवा शॉल भेंट कर सम्मानित किया। आंदोलन में शामिल रहे सभी आंदोलनकारियों को सरकार को विशेष प्रोत्साहन देने की मांग की।
आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानचंद सिंघल व संचालन संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी व शिवसेना नेता डॉ़ योगेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता कुश पुरी, भाकियू अराजनैतिक प्रवक्ता धर्मेंद्र मालिक, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, गौरव स्वरूप के सुपुत्र कार्तिक स्वरूप, सुधीर अहलावत ने हिंदू वीरों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल होने वाले हिंदू वीरों व सैकड़ों हिंदू वीरों की शहादत के बाद आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। आंदोलन में शामिल रहे सभी आंदोलनकारियों को सरकार को विशेष प्रोत्साहन देना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सरकारी सुविधाएं देनी चाहिए।
सभासद सतीश कुकरेजा, श्रीपाल जैन, रमेश सांई, रामू भाई, राधेश्याम विश्वकर्मा, बागेश अग्रवाल, अनिल लुहारी, चमन वाल्मीकी, सोनवीर, जितेंद्र तेवतिया, राजेश कश्यप मुख्य रूप से शामिल रहे।
-
सीओ नीरज सहित 11 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीओ फुगाना नीरज सिंह, नौ दरोगा व एक सिपाही को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। एसपी देहात आदित्य बंसल व एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने सीओ व महिला दरोगा अनीता चौहान, दरोगा नरेंद्र पाल सिंह,, शिवदत्त सिंह, नरवीर सिंह, बने सिंह, राजवीर सिंह, किशनलाल, जितेंद्र सिंह, एफएसओ अंत राम सिंह, लीडिंग फायरमैन मुन्ने लाल को विदाई देकर उपहार दिए।