फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव व्यक्ति के घर के आस-पास की भी शत-प्रतिशत सैम्पलिंग हो: संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने वालों पर कसा जाए शिकंजा : कमिश्नर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव आने वाले सभी संक्रमितों के परिजनों के साथ पड़ोसियों की भी जांच होनी चाहिए। मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में आयुक्त संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाजिटिव व्यक्ति मिलने पर उनके घर के आस-पास व घर के सदस्यों का तत्काल सैंपल एकत्र किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए और उनसे जुर्माना भी वसूला जाए। आईएमए के अधिकारियों के साथ बैठक की जाए और उनके पास आ रहे रोगियों के विवरण की सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि अभी तक जनपद में एक लाख छह हजार 800 कोरोना जांच की जा चुकी है। पॉजिटिव आने पर आरआरटी टीम पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल भेजने का कार्य कर रही है। इससे पूर्व, आयुक्त ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज जाकर मेडिकल स्टॉफ, प्राचार्य व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के दृष्टिगत आवश्यक बैठक की। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, नोडल अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसजीपीजीआई के डॉक्टर, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें