फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जिले में इस बार नहीं लगेगा पटाखा बाजार, ग्रीन पटाखे चलाने की दी अनुमति

Sun, 23 Oct 2022 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले के एनसीआर में आने के कारण इस बार दीपावली पर पटाखा बाजार नहीं लगेगा। प्रदूषण के कारण ही जिले में दीपावली पर ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है और अन्य पटाखों के चलाने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
दिवाली के पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में आने के कारण दीपावली पर्व पर इस बार पटाखा बाजार नहीं लगेगा। वहीं पटाखा दुकान लगाने के लिए अनुमति की चाहत में दुकानदार अग्निशमन और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के चक्कर काटते रहे।

विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर एनसीआर में शामिल किया है। जिस कारण जिले में प्रदूषण को लेकर विशेष चिंता बनी रहती हैं। प्रदूषण के कारण ही जिले में दीपावली पर ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है और अन्य पटाखों के चलाने पर प्रतिबंध लगाया है। यहीं कारण हैं कि इस बार दीपावली पर पटाखा बाजार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि एनसीआर में शामिल होने से पहले जिले में पटाखा बाजार खुले स्थान पर लगता रहा है।

यह भी पढ़ें: Sharanpur: जंगल में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, अधिक शराब पीने से हुई मौत
विज्ञापन


दीपावली पर पटाखा बाजार लगने की उम्मीद में शनिवार शाम तक पटाखा व्यापारी अग्निशमन विभाग, सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर इधर से उधर घूमते रहे। शाम तक भी पटाखा बेचने के लिए आदेश जारी नहीं हुए तब यह व्यापारी वापस लौटे।

हालांकि एनसीआर की भंवर में फंसे जिले में पटाखा बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। मगर पटाखा व्यापारियों ने करोड़ों का पटाखों का अवैध रूप से भंडार किया हुआ है, जो गली मोहल्लों में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन

यहां पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी
17 अक्तूबर : नई मंडी के पटेल नगर में अधिकारियों ने कार्रवाई कर 335 किलो पटाखे बरामद कर सपा नेता सचिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जमानत पर छोड़ा।
18 अक्तूबर : बुढ़ाना पुलिस ने बंद पड़ी पटाखा फैक्टरी में अवैध रूप से भारी मात्रा में बनाएं कई लाख कीमत के पटाखे पकड़े। एक आरोपी भी गिरफ्तार किया।
18 अक्तूबर : शाहपुर थाना पुलिस ने एक घर में बनाएं जा रहे एक लाख कीमत के पटाखे बरामद किए। तीन आरोपी भी पकड़े।
19 अक्तूबर : चरथावल के पावटी रोड पर गोदाम में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी। दो आरोपी गिरफ्तार किए।

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: सोने की चमक से दमका बाजार, मेरठ में हुआ 150 करोड़ का कारोबार

एनसीआर में शामिल होने के कारण मुजफ्फरनगर में पटाखा बाजार नहीं लगाया जा रहा है। यदि कोई अवैध रूप से पटाखा बेचेगा तो कार्रवाई होगी - अनूप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें