रैली में ये रहे मौजूद
किसान रैली में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, विधायक राजपाल बालियान, विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, विधायक गुड्डू विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कमल गौतम, रमा नगर, संगीता , देवेंद्र मलिक ने विचार रखे। प्रधान भूपेंद्र राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी, संजय राठी, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारतीय, प्रधान रविंद्र छोटा, अमित ठाकरान, जगपाल प्रधान, आबिद प्रधान, सुंदर गुर्जर, ललित सहरावत, अभिषेक चौधरी और राजेश चेयरमैन मौजूद रहे।
धान नहीं खरीदा तो हम पहुंचेंगे
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में खट्टर सरकार यूपी के किसानों को धान के नाम पर तंग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं तीनों कानून हम लाए थे, जबकि देश आजादी के बाद किसान किसी भी राज्य में अपनी फसल बेच सकता है। यह प्रावधान हमारे संविधान में लिखा है। दूसरे राज्यों को अपनी फसल बेचने जा रहे किसानों के ट्रैक्टर को सरकार जब भी रोकेगी तो हमारे हजारों ट्रैक्टर उनकी मदद के लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Diwali 2022: सोने की चमक से दमका बाजार, मेरठ में हुआ 150 करोड़ का कारोबार
चौधरी पर फूल बरसा कर हाथ उठाकर अभिवादन हुआ
भोपा गंग नहर पुल पर गांव माजरा धीराहेड़ी निरंजनी कादीपुर बेहड़ा थ्रू जोली रहकड़ा भोपा आदि के किसानों ने ने रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह पर जोरदार नारेबाजी कर फूलों की वर्षा की। जगह जगह पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। गांव करहेड़ा, अथाई, यूसुफपुर ककराला के जोश से भरे युवाओं ने ट्रैक्टर व दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं ने बस की छत और ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़े होकर खड़े कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर यात्रा में जोश भर दिया।