फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह डाउनलोड हो सकेगा ई-ईपिक कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह डाउनलोड हो सकेगा ई-ईपिक कार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड (ई-इपिक) व्यवस्था का शुभारंभ हो चुका है। यह पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट यानी पीडीएफ संस्करण है। इसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लीकेशन का प्रयोग कर सत्यापित किया जा सकता है। फरवरी माह में इसकी डाउनलोडिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मतदाता अपने मोबाइल पर स्टोर कर सकता है, डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकता है। इस अभियान को आईटी डिवीजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दो चरणों में विभाजित किया गया हैं। प्रथम चरण 25 से 31 जनवरी तक था, उसे अब फरवरी के अंत तक विस्तारित कर दिया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान यूनिक मोबाइल के साथ नए पंजीकृत मतदाताओं पर को ई-इपिक डाउनलोडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें