फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर के शैक्षिक अनुसंधान पर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर के शैक्षिक अनुसंधान पर कार्यशाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्रों के लिए कंप्यूटर के शैक्षिक अनुसंधान एवं व्यावसायिक प्रयोग के लिए प्रशिक्षण आरंभ किया गया। छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान में छात्रों के लिए कंप्यूटर का प्रयोग आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा अनुसंधान व्यापार रोजगार सृजन एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कंप्यूटर की महती आवश्यकता है। इस प्रशिक्षण में 25 छात्रों ने पंजीकरण कराया। यह प्रशिक्षण छह दिवस का है। इस प्रशिक्षण में प्रतिदिन दो घंटे छात्रों को सिद्धांत तथा प्रायोगिक तरीके से कंप्यूटर से संबंधित अलग-अलग उपयोगों एवं बारीकियों को समझाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अरविंद कुमार सिंह, प्रशिक्षण के सचिव डॉ रवीश कुमार एवं समन्वयक डॉ हर्षिता तिवारी ने प्रथम दिन छात्रों को प्रशिक्षण की बारीकियों को विस्तार से समझाया। इंजीनियर सुधीर कुमार, डॉ जॉनी कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें