फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोल्ड स्टोरेज के भाड़े में नहीं होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उद्यान निदेशालय लखनऊ में आलू के किराए में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की ओर से भाड़ा वृद्धि किए जाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उद्यान निदेशक वीबी द्विवेदी शामिल रहे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, हरिनाम सिंह वर्मा, अंकित सिंह चौहान शामिल रहे। वर्मा ने कहा कि इस बार आलू के दाम गिर रहे है, ऐसी स्थिति में शीतगृह का भाड़ा बढ़ाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

किसानों के आग्रह एवं निदेशक उद्यान के हस्तक्षेप से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक एवं कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के बीच भाड़े में वृद्धि नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया। मलिक ने कहा कि मटर की खेती करने वाले जनपदों में फ्रोजन प्लांट स्थापित किए जाना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम को प्रोत्साहन दिए जाने के लिए पैक हाउस एवं निर्यात प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें