फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-पौड़ी एवं पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर 10 घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी एवं पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लगने से हजारों वाहन फंस गए। सुबह करीब 4 बजे से दोपहर दो बजे तक 10 घंटे जाम में फंसने से लोग हलकान हुए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। उसके बाद वाहनों का आवागमन चालू हो सका। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के कारण बिजनौर प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के मंगलवार रात को मेरठ व मुजफ्फरनगर की ओर से बिजनौर की और आने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी। इसी वजह से बुधवार सुबह से दिल्ली-पौड़ी एवं पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर वाहनों की कई घंटे लंबी कतार लग गई। रापुर से रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज तक वाहनों का जाम लगा। जाम में हल्के और भारी वाहन जाम में फंस गए। मीरापुर व रामराज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें