फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन होगा

विज्ञापन
गांव बिहारगढ़ में संत व शिष्य पर हमले की घटना के खुलासे को लेकर पंचायत में मौजूद संत महात्मा व समा? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
लूटपाट का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गोपालक स्वामी राघव महाराज और उनके शिष्य पर हमला कर लूटपाट के खुलासे के लिए संतों ने एसएसपी को एक सप्ताह की मोहलत दी है। घटना का खुलासा नहीं होने पर संत समाज ने एसएसपी का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव बिहारगढ़ में राघव गिरि महाराज कई वर्षों से अयोध्या से आकर आवारा गोवंशों की सेवा करने के लिए आश्रम की नींव रखी। आश्रम में दूरदराज सहित आसपास के ग्रामीण और भक्तों का आना जाना लगा रहता है। रविवार की रात्रि को राघव गिरि महाराज अपने शिष्य रतन के साथ आश्रम स्थित अपनी झोपड़ी में सोए हुए थे। अचानक रात्रि में बदमाशों ने गुरु और शिष्य पर हमला कर लूटपाट की। चार दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने पर गांव बिहारगढ़ गोपालक आश्रम पर पंचायत का आयोजन किया गया। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, परमेश्वर महाराज, धर्मदास महाराज, महाकाल गिरि महाराज, तुलसीदास महाराज, शिवदास महाराज, महेश दास महाराज, महेंद्र नाथ, महेश गिरि, धर्मगिरि, महंत विचारानंद संत सहित मनोज मांडी, महकपाल प्रधान, नीरज रायल, धर्मेंद्र शर्मा, सुंदर, सोनू, मुकेश शर्मा, ऋषिपाल राजपाल आदि ग्रामीणों ने घटना का खुलासा नहीं होने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें