फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई

विज्ञापन
जानसठ में समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। विकास खंड जानसठ के सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारियों को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उन्हें फटकार लगाई। पांच नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट वितरित कर उनका जन्मोत्सव मनाया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर अव्यवस्थाओं को लेकर काफी नाराज रहीं। कार्यक्रम महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई का था, परंतु अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में भीड़भाड़ दिखाने को लेकर डॉ प्रियंवदा तोमर को पहले से चल रहे बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में ले गए, जबकि उनको उक्त कार्यक्रम की कोई जानकारी भी नहीं थी और ना ही उन्हें उक्त कार्यक्रम के बारे में कुछ बताया गया था। इस पर अधिकारियों को फटकार लगाई। बाद में आनन-फानन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक कक्ष में बैठाया गया और कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई कार्यक्रम में मात्र चार शिकायतें आईं। बाद में राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियवंदा तोमर ने कम शिकायतें आने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने कार्यक्रम का प्रचार प्रसार नहीं किया, जिसके चलते पीड़ित महिलाएं नहीं पहुंच सकीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य उस समय भी नाराज हो गईं, जब कुछ लड़कियों को नैपकिन वितरित करने का कार्यक्रम था, जिसे बिना किसी लिफाफे के उनके सामने रख दिया गया। बाद में आयोजकों ने कार्यक्रम के परचे में लपेट कर नैपकिन वितरित कराएं। मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानपत्र वितरित किए गए। पूनम शर्मा, निदेशक चाइल्ड लाइन मुजफ्फरनगर एवं शोबी सिद्दीकी, निवासी संभलहेड़ा को सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थिति सभी महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला संबंधी विभिन्न मुद्दों एवं कानूनों को प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा सभी का धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें