फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरक्षण की मांग पूरी न होने पर आंदोलन होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दंडी आश्रम शुकतीर्थ में आयोजित ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के दो दिवसीय अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार नगर राजस्थान से पधारे विधायक भंवरलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने आर्थिक स्थिति के तहत आरक्षण को लागू कर दिया है। यह आरक्षण देश के अन्य प्रांतों में भी होना चाहिए। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती, तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में दो दिवसीय अधिवेशन में देश के कोने-कोने से आए ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के 20 लोगों को विप्र शिरोमणी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। जिसने मदन प्रकाश शर्मा, डॉ. प्रदीप ज्योति, नरेश मोहन शर्मा, डॉ. वैशाली ढोंग, गुरशरण बब्बर, अशोक मिश्रा, शेखर शुक्ला, केशलाल, पदम प्रकाश शर्मा, गौरव कौशिक, कुसुम शर्मा, अनीता, कविता मिश्रा, अनीता शर्मा, आस्था गौड़, गायत्री, विनोद शर्मा चेयरमैन, डॉ. सुरेंद्र आत्रेय, मनोहर शर्मा, प्रवीण गौतम, डॉ. रजत भारद्वाज, प्रभात किशोर, डॉ. पाराशर को सम्मानित किया। इस अधिवेशन में कर्नाटक, गुजरात, केरल, तमिलनाडू, उड़ीसा, महाराष्ट्र, नागपुर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल आदि राज्यों से आए ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें