फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान से उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में डॉ.भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर कई दलित संगठनों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। भीम आर्मी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक संगठनों का भारतीय परिसंघ से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर गृहमंत्री से माफी मांगे जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक संगठनों के भारतीय परिसंघ के पदाधिकारी एकत्र हुए। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम को साैंपा, जिसमें कहा गया कि गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दिए गए बयान से डॉ.अंबेडकर का अपमान हुआ है। सदन में ऐसा बयान देकर अमित शाह ने संविधान रचियता का अपमान किया है। जो निंदनीय है, जिससे उनके अनुयायियों को गहरी ठेस पहुंची है। आरोप लगाया कि अमित शाह का ऐसा बयान उनकी मनुवादी मानसिकता को दर्शाता है। डाॅ. बाबू सिंह बौद्ध, राजबाला, तरुण शौदे, अनुज कुमार, गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें