जानसठ में गैस सिलिंडर लेने को मारामारी मची।
- फोटो : KHATAULI
गैस सिलिंडर लेने के लिए मची मारामारी
जानसठ। बुधवार की सुबह बाजारों में राशन और सब्जियां खरीदने पहुंचे लोगों ने सुबह नौ बजते ही घर लौटने लगे। इस दौरान बाजार में अफरातफरी का आलम हो गया। वहीं, गैस सिलिंडर लेने को लेकर लोगों में मारामारी मची रही।
देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर पुलिस प्रशासन बुधवार की सुबह से अलर्ट मोड पर आ गया था। पुलिस बल सुबह छह बजे ही बाजारों में मुस्तैद हो गई थी। कस्बे के लोगों ने लॉक डाउन को लेकर सुबह तीन घंटे की दी गई छूट में जरूरतमंद सामानों की खरीदारी की। बाजारों में भी दुकानदारों ने बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे ही अपनी दुकानें खोल ली थी। धीरे धीरे बाजारों में सामान खरीदने को लेकर लोग पहुंचने लगे थे। सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक लोगों ने बाजारों में सामानों की खरीदारी की। गैस सिलिंडर लेने को लेकर लोगों में मारामारी मची रही। बुधवार की सुबह नौ बजे के बाद कस्बे का पूरी तरह से बाजार बंद हो गया था।