फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने टीवी देखकर व कैरम, लूडो खेल वक्त बिताया

विज्ञापन
जानसठ में अपने घरों में कैरम खेलते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। लॉक डाउन के चलते बच्चों ने अपने घरों में टीवी देखकर और कैरम व लूडो खेलकर वक्त को बिताया। बुधवार को बच्चे सड़कों पर खेलते दिखाई नहीं दिए। परिजनों ने भी बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। कोरोना वायरस से जंग लड़ने को मंगलवार की रात 12 बजे से लॉक डाउन लगा दिया गया था। बुधवार को लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले और न ही बच्चों को बाहर निकलने दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाने के लिए बच्चों को घर से कतई बाहर न निकलने दें। घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। घरों के अंदर भी मास्क लगाएं तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। बच्चों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए भी एहतियात बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें