फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आधी रात में कांवड़ियों की लग गईं कतारें, कर रहे त्रयोदशी का जलाभिषेक, मौके पर पहुंचे अफसर

Tue, 26 Jul 2022 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

जलाभिषेक के लिए शिव चौक पर आधी रात को कांवड़ियों की कतारें लग गईं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन
जलाभिषेक करते शिव भक्त। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर के शिव चौक पर सोमवार रात 12:00 बजे त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। रुड़की रोड और भगत सिंह रोड पर कांवड़िए और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शाम के समय से ही कांवड़ियों ने शिव चौक के आसपास डेरा जमाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय मौके पर पहुंचे हैं। देर रात तक शिव चौक पर पूजन चल रहा है। उधर, डाक कांवड़ियों  के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। 

श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। सुुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिरों में लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना की। शहर के शिव चौक, संभलहेड़ा के पंचमुखी मंदिर, सांझक गांव के शिव मंदिर, हड़ौली गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन


भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। शहर के कूकड़ा मंडी स्थित महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान कई मंदिरों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुडे़श्वर महादेव मंदिर ककराला पर सोमवार की सुबह ही छछरौली, मोरना, मिल कॉलोनी, ककराला, भेड़ाहेड़ी आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प कहानी: पूरे गांव में सिर्फ एक आदमी, अर्जुन ने यहीं बरगद के पेड़ पर रखे थे बाण, देखिए अब की तस्वीरें
विज्ञापन


बता दें कि श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, फल, फूल, दीप, धूप आदि से भगवान की पूजा अर्चना की। शिव धाम में पंडित ध्रुव दत्त शास्त्री ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। जानसठ में भी श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल, दूध, फल व बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें