फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने कांवड़ियों को बांटे तिरंगे

विज्ञापन
शिव चौक पर तिरंगा वितरित करते डीएम ,एसएसपी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी ने कांवड़ियों को बांटे तिरंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ियों को तिरंगे झंडे बांटे। तिरंगा देकर युवाओं के मन में देश भक्ति की भावनाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार को रामपुर तिराहे से मंसूरपुर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। इसके बाद शहर के शिव चौक पर डीएम और एसएसपी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा को लेकर कांवड़ियों को तिरंगे वितरित किए। डीएम ने बताया कि अमृत महोत्सव जिले में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शिव चौक, पुरकाजी बॉर्डर और खतौली समेत अन्य क्षेत्रों में भी कांवड़ियों को तिरंगे झंडे बांटे गए। डीएम ने जोनल, सब जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अधिकारी मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का पालन करें। एसएसपी ने कहा कि भव्य कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में है। आमजन यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। देहात क्षेत्र में भी तिरंगे बांटे गए। जानसठ सीओ शकील अहमद ने भी तिरंगे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें