लेडिज क्लब के होली मिलन कार्यक्रम मे प्रतिभाग करती महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लेडीज क्लब के होली मिलन में जमकर हुआ धमाल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी लेडीज क्लब की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सभी सदस्याओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुए होली मिलन समारोह में जमकर धमाल मचाया। मंजरी कुमार ने एंकरिंग की। माधवी स्वरूप की सुरीली आवाज गीत प्रस्तुत किए। शैली, शिल्पी, मंजरी के नृत्य और सरिता, पल्लवी, नीति, मृदुला, शरद, निशा, माधवी और मीनाक्षी की कव्वाली ने सभी का मन मोह लिया। मानिका और निशा ने गेम्स करवाए। क्लब की अध्यक्षा कुसुम कुमार, सचिव सरिता स्वरूप, पल्लवी, बीना शर्मा, डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी को होली के त्यौहार को सद्भाव और प्रेम से मनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही होली के पर्व की बधाई दी। स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
लेडिज क्लब के होली मिलन कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR