फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों में मारपीट, हंगामा, एक बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों में मारपीट, हंगामा, एक बराती घायल
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कारों की भिड़ंत होने पर बरातियों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक बराती घायल भी हो गया। पुलिस ने कई बरातियों को हिरासत में ले लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने घायल बराती को अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार को नई मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी मोनू अपने साथ कुछ साथियों को लेकर कार द्वारा जानसठ के गांव अखलाकपुर बरात में आया। वहीं मेरठ के सरधना क्षेत्र से मांगे उर्फ सागर, संदीप, चीनू, विकास भी कार द्वारा जानसठ क्षेत्र के गांव बसायच में बरात में आए थे। शाम को दोनों बरात के बराती कारों के द्वारा जानसठ तिराहे पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार सभी बरातियों ने शराब पी रखी थी। जानसठ तिराहे पर बरातियों की कारों की भिड़ंत हो गई। जिसको लेकर कार सवार बरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में कूकड़ा निवासी मोनू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी व्यक्ति ने बरातियों में मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मारपीट की वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने कई बरातियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल बराती मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें