फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर खतौली-नावला मार्ग पर गड्ढों में है सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर खतौली-नावला मार्ग पर गड्ढों में है सड़क
विज्ञापन

खतौली। कई गांवों को जोड़ते हुए खतौली से नावला जाने वाला मार्ग निर्माण के डेढ़ साल में ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आलम यह है कि सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क जैसी स्थिति हो चुकी है। गड्ढों में फंसकर न केवल वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, बल्कि किसान व राहगीर भी चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

खतौली से कई मार्गों से होकर नावला जाने वाला मार्ग पिछले करीब डेढ़ साल से पूरी तरह से जर्जर हालत में है। गन्ना विभाग के स्वामित्व वाली इस सड़क का निर्माण करीब तीन साल पूर्व कराया गया था, लेकिन निर्माण के डेढ़ साल बाद ही यह सड़क फिर से पूरी तरह से टूट गई। पिछले डेढ़ साल से यह सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में है, जिसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। पूरी सड़क पर रोड़े-पत्थर बिखरे हुए हैं, जिनसे न केवल वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, बल्कि आए दिन किसान व राहगीर भी घायल हो रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर हाईवे होकर नावला जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के गांव नावला, खेड़ी, मथेडी व अंबरपुर आदि गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग से होकर गुजरने वाले ग्रामीण कृष्ण त्यागी, सुनील रावत, शीशपाल प्रधान, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र, हरेंद्र, पप्पू त्यागी व सुरेंद्र का कहना है कि क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग के निर्माण के लिए वे पिछले डेढ़ साल से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी है। अब सड़क निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पीडब्लूडी को लेटर जारी कर सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पीडब्लूडी जेई सुमित कुमार का कहना है कि उनके पास कोई लेटर नहीं आया है। लेटर मिलते ही सड़क का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। संस्तुति मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें