फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ मेले में श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि शुकतीर्थ में आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में देर शाम आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि मेले में साफ-सफाई, विद्युत और पीने का पानी, शौचालय एवं महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था पहले से बेहतर हो। कहा कि मेले के मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में खंड विकास अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 1620 शौचालय बनाए गए, उनका निरीक्षण कर फोटो सहित रिपोर्ट पीडी डीआरडीए को उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाए और उसका निस्तारण भी कराया जाए। कहा कि ग्राम पंचायत गढ़मालपुर, सठेडी, लुहसाना, सादपुर, महाबलीपुरम बहादुरपुर गाड़ी बसी कला आदि में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अवशेष हैं। ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर भूमि को चिह्नित कर सामुदायिक शौचालयों का शीघ्र निर्माण कराया जाए। बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें