फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में 10 साल पुराने ट्रैक्टरों के संचालन की मिलनी चाहिए छूट : बालियान

विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि एनसीआर में 10 साल पुराने ट्रैक्टरों के संचालन की छूट मिलनी चाहिए। किसानों के पास पुराने ट्रैक्टर हैं और वह बार-बार बदल नहीं सकते। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए छूट जरूरी है।
विज्ञापन

केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि एनजीटी की ओर से 10 साल पुराने डीजल वाहनों को एनसीआर में चलाने पर रोक है। लेकिन ट्रैक्टर को इसमें राहत दी जानी चाहिए। किसान हित में हरियाणा की तरह उत्तर प्रदेश सरकार को भी 10 साल पुराने ट्रैक्टर चलाने की छूट मिलनी चाहिए।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, सलाहकार सुभाष चौधरी ने पिछले दिनों डॉ. संजीव बालियान से मिलकर मांगपत्र सौंपा था। अशोक बालियान ने बताया कि किसानों के 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को चलाने की छूट के लिए ‘उत्तरप्रदेश विधि (विशेष उपबंध) विधेयक, 2022’ लाने की मांग सरकार से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें