मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में हंगामा करते कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में जिला पंचायत सभागार में सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डॉ. वीरपाल निर्वाल को शपथ दिलाई। इसके बाद डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की शपथ कराई। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान विपक्ष ने हंगामा कर दिया।
इस दौरान सभागार में डेस्क पर चढ़कर जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान ने सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वहीं जवाब में सत्त्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं ने भी की जमकर नारेबाजी। इसके बाद जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक शुरू हुई।