4-खतौली से गांव भैंसी के प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाने वाले पुरस्कृत किए गए बच्च?
- फोटो : KHATAULI
खतौली। गांव भैंसी के प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो में बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को विभिन्न प्रयोगों व मॉडल्स के माध्यम से समझाया।
कार्यक्रम के आयोजन में एसडीएम अजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीराम सागरपति त्रिपाठी, भारत पेट्रोलियम से वैभव जोशी व खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बच्चों की सराहना की। बच्चों ने एसिड रेन, ग्रीन हाउस इफेक्ट, दिन रात का बनना, हार्ट, किडनी, दांत के मॉडल, चंद्रयान-2, आरओ वाटर, वायु के गुण, पैराशूट तथा विज्ञान के जादू व उनके पीछे छिपे कारणों को बताया। एसडीएम ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम की मुख्य संयोजक इंचार्ज अध्यापिका रीना सिंह, शिल्पा तोमर, अंशु तोमर, स्नेहलता, अनिल कुमार, संगीता देवी, स्वाति, विक्रांत कुमार, सोविंद्र कुमार, देवबीर आदि रहे। मंच का संचालन पायल मलिक ने किया।
4-खतौली से गांव भैंसी के प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी को देखते अधिकारी।- फोटो : KHATAULI