फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन मकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथोड़ा में तीन मकानों को खंगाला
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कैथोड़ा में मंगलवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक साथ तीन मकानों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी सहित लाखों कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी वकील, दिलशाद और शहजाद पिछले कुछ दिन से परिवार के साथ घर का ताला लगाकर अन्यत्र गए हुए थे। मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने उक्त तीनों मकानों को चिह्नित कर उनके ताले तोड़ डाले। बदमाश तीनों मकानों को पूरी तरह खंगालकर उनमें से हजारों की नगदी के साथ ही लाखों कीमत के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह एक साथ तीन मकानों के ताले टूटे होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गृहस्वामियों को दी, जिस पर पीड़ित परिजन घर लौट आए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर चोरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बदमाश वकील के घर से करीब 50 हजार की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात, दिलशाद के घर से 25 हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवर और शहजाद के मकान से एक हजार रुपये नगद और जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें