फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के बुआड़ा रोड पर शनिवार देर रात बदमाशों ने एक साथ दो दुकानों के ताले तोड़कर उनके गल्ले से हजारों की नगदी के साथ ही कीमती सामान भी चोरी कर लिया। रविवार सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी मिली, जिस पर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला राजाराम निवासी सोनू की बुआड़ा रोड पर सीमेंट की दुकान है। उसके बगल में ही मोहल्ला पक्का बाग निवासी सुरेंद्र की लकड़ी की चौखट बनाने की दुकान है। शनिवार देर रात बदमाशों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर उनके गल्ले से हजारों की नगदी के साथ ही कीमती सामान भी चोरी कर लिया। बदमाशों ने पास ही स्थित मोहल्ला जैननगर निवासी संजय की खल, चोकर व चीनी की थोक दुकान में भी खिड़की तोड़कर घुसने का प्रयास किया, जिस पर पास ही रहने वाले एक व्यक्ति की नींद खुल गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस काफी देर से पहुंची, जिसके चलते बदमाश चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। रविवार सुबह दुकानें खोलने पर व्यापारियों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। व्यापारी सोनू ने बताया कि उसके गल्ले से पांच हजार की नगदी चोरी की गई है। वहीं, सुरेंद्र की दुकान में चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें