फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ करने पर पकड़े युवक बोले, आज से मानेंगे हर युवती को बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पहले तो दो युवक कॉलेज से घर जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो वह हाथ जोड़ कर गलती मानने लगे। कहने लगे कि आज से वह हर युवती को अपनी बहन मानेंगे।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी के पास खड़े दो युवक काॅलेज से घर लौट रही छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर थे। यह सूचना मंडी कोतवाली पुलिस को दी गई तो सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना सही मिलने पर पुलिस ने वहां से दो युवक बिलासपुर निवासी समीर व साकिब को पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई। वहां आरोपी युवकों ने हाथ जोड़ कर गलती मानते हुए छोड़ने की प्रार्थना करनी शुरू कर दी। उन्होंने कि वह आज से हर युवती को अपनी बहन मानेंगे। सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी थी। युवकों का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें