संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में वैश्य समाज के वरिष्ठ चिकित्सक, इंजीनियर और सीए का सम्मान किया गया।
एटूजेड काॅलोनी महाराजा अग्रसेन भवन पर आयोजित 5148वीं जयंती एवं महोत्सव कार्यक्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मंगलवार को हवन यज्ञ से किया गया। इसके मुख्य यजमान अजय कुमार मित्तल सपत्नीक रहे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाज के युवा आज देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की एक रुपया और एक ईंट की नीति का बखान करते हुए, हमेशा अग्र समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ चिकित्सक एसके गुप्ता, डॉ़ एमके बंसल, डॉ़ एमआरएस गोयल, डॉ़ एमएल गर्ग और इस वर्ष बने सभी डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स में चयनित ईशा गुप्ता को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पीआर पब्लिक स्कूल के बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने। ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल ने आभार व्यक्त किया। इससे पहले विधायक दिनेश कुमार गोयल, चीफ इंजीनियर पवन कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार तायल, ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल, विपिन गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, निरंकार स्वरूप, पंकज अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, संजीव गोयल उर्फ बोबी आदि शामिल रहे।