फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया दुष्कर्म, शादी पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने किया दुष्कर्म, शादी पर अड़ी युवती
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना भोकरहेड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है कि वह उसे शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शादी से इनकार पर युवती आरोपी युवक के घर जाकर बैठ गई और शादी की जिद पर अड़ गई। शादी से मना करने के बाद मामला थाने पहुंचा तो युवती वहां भी शादी की जिद पर अड़ी रही।
क्षेत्र के गांव निवासी युवती शनिवार को थाने पहुंची, जहां उसने बताया कि उसके पड़ोस का ही एक युवक तीन साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता चला रहा है। लेकिन अब आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो वह उसके घर जाकर बैठ गई और शादी की जिद पर अड़ गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस युवती और युवक को थाने ले आई। उधर, युवती के परिजनों को जब युवती घर से लापता मिली तो उन्होंने आरोपी युवक के विरुद्ध युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत करते हुए थाने पर तहरीर दे दी थी। थाने पहुंची युवती को ग्रामीणों ने लाख समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। युवती ने पुलिस से कहा कि वह थाने से बाहर जब जाएगी, या तो आरोपी युवक उससे शादी करे या फिर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करें। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शाहवेज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के निस्तारण को ग्रामीणों की हो रही पंचायत
किसी तरह मामले का निपटारा हो सके साथ ही पुलिस कार्रवाई से भी बचा जा सके, इसे लेकर गांव के गण्यमान्य लोगों की कई बार पंचायत हो चुकी है। शनिवार रात तक भी कोई निर्णय नहीं हो सका तो पंचायत स्थगित हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें