फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरम अखाड़े के पहलवान से मारपीट, अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरम अखाड़े के पहलवान से मारपीट, अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। सोरम अखाड़े के पहलवान के साथ शुक्रवार को कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया। युवक को कार में डालकर अगवा करने का भी प्रयास किया, जिसे राहगीरों ने छुड़वाया। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी इरशाद पुत्र अख्तर करीब छह साल से सोरम स्थित निर्दोष बालियान के अखाड़े में पहलवानी कर रहा है। करीब 20 दिन पूर्व दो अखाड़ों के बीच हुई कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर दोनों अखाड़ों के पहलवानों में टशनबाजी हो गई थी। इसी रंजिश में शुक्रवार को सोरम से पुरबालियान जा रहे पहलवान पर कुछ युवकों ने शाहपुर में हमला कर दिया। आरोप है कि बस से उतारकर इरशाद को बुरी तरह से पीटा गया, जिससे उसका हाथ टूटने के साथ ही पसलियों में भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने इरशाद को जबरन एक कार में डालकर उसे अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे हमलावरों के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला युवकों के बीच टशनबाजी से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है, जिसके चलते अब तक उन्हें किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें