फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में हुए हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में हुए हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना चौक स्थित फैक्टरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली व दीवार के बीच दबने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शाम शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया, हालांकि परिजनों द्वारा इस संबंध में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी लच्छेड़ा निवासी मनोज (40) पुत्र सत्यपाल काफी समय से शहर के वहलना चौक स्थित पारसनाथ रिफैक्टरीज प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था। रविवार दोपहर मनोज फैक्टरी में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे बैक करने लगा और वहीं काम कर रहा मनोज उसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली व फैक्टरी की दीवार के बीच दब गया। अचेतावस्था में साथी कर्मचारी मनोज को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसओ समयपाल अत्री ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। एसओ ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। अभी तक हादसे के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें