फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गति नहीं पकड़ रहा मूल्यांकन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गति नहीं पकड़ रहा मूल्यांकन का कार्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दूसरे दिन भी कम ही हुआ। आज भी मूल्यांकन के कार्य में लगे शिक्षकों में कोरोना वायरस का भय देखने को मिला।
विज्ञापन

बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य नगर में चार मूल्यांकन केंद्र जीआईसी, चौधरी छोटूराम इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज व डीएवी इंटर कॉलेज में हो रहा है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना वायरस का भय आसानी से देखा जा सकता है, जिसके चलते दूसरे दिन भी मूल्यांकन के कार्य में लगे शिक्षकों की अनुपस्थिति का दौर जारी रहा। मूल्यांकन के दूसरे दिन परीक्षकों की भारी अनुपस्थिति रही। इसमें राजकीय इंटर कालेज में 33 उपप्रधान परीक्षकों में से कुल 29 उपस्थित रहे। 322 सहायक परीक्षकों में से 185 उपस्थित तथा 137 अनुपस्थित रहे। यहां पर 63853 उत्तर पुस्तिकाओं में से आज 7041 ही जांची गईं तथा 56812 शेष रहीं, अर्थात 11.03 प्रतिशत ही मूल्यांकन का कार्य हो सका। डीएवी में 25 उपप्रधान परीक्षकों में से 22 उपस्थित रहे। 246 सहायक परीक्षकों में से कुल 143 उपस्थित तथा 103 अनुपस्थित रहे। यहां पर 75014 उत्तर पुस्तिकाओं में से 5219 ही जांची गई। इस्लामियां इंटर कालेज में 40 उपप्रधान परीक्षकों में से 38 उपस्थित रहे। 394 सहायक परीक्षकों में से 240 उपस्थित तथा 154 अनुपस्थित रहे। यहां पर 103625 उत्तर पुस्तिकाओं में से आवंटित 93080 में से 10728 ही जांची गई। चौधरी छोटूराम इंटर कालेज में 44 उपप्रधान परीक्षकों में से 35 उपस्थित रहे। 444 सहायक परीक्षकों में से 253 उपस्थित तथा 191 अनुपस्थित रहे। यहां पर 95912 उत्तर पुस्तिकाओं में से 20263 ही जांची गईं तथा 75689 शेष रहीं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें