फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे का पानी टूट कर बस्ती में भरा, आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी से मिट्टी डालकर लगाया बंद
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। रजबहे का पानी टूट कर भूड़ बस्ती में भर गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन से मिट्टी डाल कर बंद लगाया। इसके बाद रजबहे में पानी छोड़ा गया।


बुधवार देर रात अचानक खतौली रजबहे का पानी टूट गया और पानी पास की बस्ती में भर गया। इससे बस्ती जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद चितौड़ा झाल से रजबहे का पानी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के जिलेदार ने जेसीबी मशीन से मिट्टी डाल कर बंद लगवाया। इसके बाद रजबहे में पानी छोड़ा गया। बस्ती में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई विभाग के जिलेदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास के लोग अपने पशुओं को रजबहे में लेकर जाते हैं। पशुओं के आने-आने से मिट्टी का कटान हो गया था, जिससे यह स्थिति हुई। रजबहे में चार फुट पानी चलाया जाता है। बंद लगाने के बाद दो फुट पानी चलाया गया है। इसके बाद पानी को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें