फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानी कम हुआ, 30 फीट तक टूट गई शेरपुर की सड़क

विज्ञापन
2 पुरकाजी खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करते छात्र छात्राएं व ग्रामीण ,,,,,,
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में गांवों के रास्तों पर पानी कम होने लगा है लेकिन जंगल में पानी भरा होने से ग्रामीणों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पशुओं के लिए चारे की समस्या आ गई है। शेरपुर नगला की मुख्य सड़क करीब 30 फीट टूट जाने से रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। गांव धुम्मनपुरी के रास्ते पर अभी भी पानी भरा हुआ है। शेरपुर नगला व रामनगर के रास्तों में कीचड़ भरा हुआ है। सड़क टूटकर बड़े गड्ढे बन गए हैं। रास्तों से साइकिल व बाइक भी नहीं निकल पा रही है। ग्रामीणों को बमुश्किल खेतों में भरे पानी से गुजरकर पैदल ही जाना पड़ रहा है। पपींद्र गुर्जर, राजू प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, यादराम प्रजापति, बिजेंद्र सिंह, साधुराम ने बताया कि नदी में करीब 14 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं।

150 परिवारों को वितरित किया गया आटा-दाल

पुरकाजी। करीब दो माह से गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नगला व भैंसली वाला, उदीयावली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। रास्तों पर पानी भरा होने व रास्ते बुरी तरह टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है। प्रशासन ने गांव शेरपुर नगला, राम नगर और रजगल्लापुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण कर ग्रामीणों को आटे-दाल का वितरण किया । लेखपाल प्रदीप सैनी ने बताया कि 150 परिवारों को आटा, चावल, चीनी व आलू का वितरण किया गया है। राजू प्रजापति, यादराम प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, साधु राम का कहना है कि प्रशासन हमें राहत सामग्री देकर हमारी कुछ घरेलू जरूरतें तो पूरी कर रहा है। बच्चों की जो शिक्षा प्रभावित हो रही है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों के टूटे पड़े रास्तों को व सोलानी नदी पर लोहे का पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें