फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अनोखे तरीके से धरना-प्रदर्शन, ग्रामीण कर रहे ये दो बड़ी मांग, मौके पर पहुंचे SDM

Wed, 04 Jan 2023 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : ग्रामीणों ने अपनी दो बड़ी मांगों के लिए अनोखे तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। वहीं SDM मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्नासन दिया।
विज्ञापन
पानी में बैठकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में हिंडन नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने पानी में बैठकर धरना दिया। गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने की मांग भी रखी।

विज्ञापन


वहीं बुधवार की शाम एसडीएम सदर परमानंद झा ने मौके पर पहुंचकर अस्थाई पुल बनवाने और सड़कों पर घूम रहे गोवंशीय पशुओं को गोशाला में भिजवाने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। 

भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि किसानों की अधिकांश फसलें दूसरे किनारे पर हैं। कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को खेती करने और अंतिम संस्कार करने के लिए पानी से होकर जाना पड़ता है। तीन साल से ग्रामीणों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का

विज्ञापन

सूचना के बाद कोई कर्मचारी और अफसर मौके पर नहीं पहुंचा तो महिलाओं सहित गांव वालों ने नदी बैठकर पानी में धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि समस्या हल होने तक बेमियादी धरना दिया चालू रहेगा। शाम को एसडीएम सदर परमानंद झा और थाना प्रभारी राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

एसडीएम ने पाइप डलवाकर शीघ्र अस्थाई पुल बनवाने और सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने पुल के निर्माण के लिए शासन में प्रस्ताव भिजवाने की बात कहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें