ये अधिवक्ता रहे मौजूद
वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद प्रकाश त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, जय प्रकाश आजाद, ठाकुर दुष्यंत सिंह, सुरेंद्र शर्मा, महफूज राठौर, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, वसी अंसारी, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, ठाकुर कवरपाल सिंह, सुनील दत शर्मा, प्रदीप मलिक विशेष लोक अभियोजक यशपाल सिंह, विनय अरोरा, अजय शर्मा, प्रवीण कुमार, शिवराज त्यागी, पवन सिंह वर्मा, आदि मौजूद रहें।
अधिवक्ता हित में करेंगे कार्य: अनिल जिंदल
शपथ के बाद अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा कि हर सदस्य के सहयोग से बार की गरिमा को ऊंचा उठाएंगे। मधुर मिलन के कार्यक्रम जल्द कराकर अधिवक्ताओं के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
एक होकर रहें अधिवक्ता: जितेंद्र
नव निर्वाचित महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समन्वय से कार्य करें। सभी का सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा। एकजुटता से जिले के अधिवक्ताओं का नाम ऊंचा हो सकेगा।