फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गांव में अजगर देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Fri, 21 Oct 2022 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

ग्रामीणों ने अचानक अजगर सांप देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह अजगर को पकड़ लिया और फिर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव में निकला अजगर सांप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के सीकरी गांव में अजगर दिखने से खेत में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम गांव के ही विनय व प्रवीण किसान शरीफ के खेत के आसपास काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें शरीफ के खेत के बराबर में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। जिसे देख वहां काम कर रहे अन्य मजदूर में भी हड़कंप मच गया। 

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें