फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मंत्री कपिल देव सहित आठ भाजपा नेता कोर्ट में पेश, BJP जिलाध्यक्ष समेत चार ने कराए वारंट रिकॉल

Fri, 21 Oct 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित आठ भाजपा नेता शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपियों ने वारंट रिकॉल कराए।
विज्ञापन
मंत्री कपिल देव और अन्य भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में दस साल पुराने रेल रोकने के मामले में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित आठ आरोपी कोर्ट में पेश हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपियों ने वारंट रिकॉल कराए। प्रकरण में बहस के लिए दो नवंबर की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन

 
साल 2012 में भाजपा नेताओं ने तत्कालीन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन पर रेल रोक दी थी। प्रकरण में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल की कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुनील तायल और पवन तरार ने कोर्ट में पेश होकर अपने गैर जमानती वारंट रिकॉल कराए।

यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार और वैभव त्यागी भी कोर्ट में पेश हुए। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि प्रकरण में अब अदालती बहस की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें