फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावों में भी डोर टू डोर कूडे का कलेक्शन कराया जाए: मेश्राम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेती जिला की नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गावों में भी डोर टू डोर कूडे़ का कलेक्शन कराया जाए : मेश्राम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन से नामित नोडल अधिकारी मेरठ मंडल की कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने जिला पंचायत सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था बाढ़ नियंत्रण को लेकर अफसरों की बैठक ली। कहा कि 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाए।
जिले में संचारी रोग अभियान की नोडल अधिकारी डॉ अलका ने बताया कि संचारी रोग अभियान का यह दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित रोगों में कमी आई है। 2018 में 199 मरीज मलेरिया के मिले थे, 2019 में संख्या घटकर 100 रह गई थी। अभियान के अंतर्गत अभी तक 7189 खून की जांच की जा चुकी है। 2018 में सात मरीज डेंगू के मिले थे। टीकाकरण पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अनीता सी मेश्रान ने निर्देश दिए कि गांवों में भी कूडे़ का डोर टू डोर कलेक्शन किया जाए। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वार्डों में नियमित सफाई कराई जाये। गीला कूड़ा अलग व सूखा कूड़ा अलग होना चाहिए। वार्डों में फॉगिग व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए। जल निगम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एसटीपी प्लांट पूर्ण क्षमता के साथ चलाया जाए। गंदा पानी नदियों में नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

मनरेगा व स्वयं सहायता समूह के बारे में समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण व उसकी रोकथाम के संबंध में समीक्षा भी की।
भरतिया कालोनी का किया निरीक्षण
बैठक के उपरांत नोडल अधिकारी ने सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत शहर के वार्ड 11 भरतिया कॉलोनी में जाकर सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। नियमित सफाई कराई जाये, फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिडकाव करने के निर्देश दिए। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा। इस अवसर पर मंलायुक्त ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सफाई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा, एडीएम अमित सिंह एवं आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें